अलीगढ़, मार्च 18 -- अकराबाद, संवाददाता। कासगंज से अलीगढ़ आ रही एक अनुबंधित बस में सीट को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कंडक्टर अर्जुन सिंह पुत्र सीताराम निवासी अलीनगर थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ ने बताया कि कासगंज से बैठी एक सवारी के साथ सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। बताया गया कि जैसे ही बस रोहिणा सिंहपुर पर पहुंची और उक्त सवारी नीचे उतरी, तभी उसके साथ के 5-6 लोग मौके पर आ गए और कंडक्टर के साथ मारपीट कर दी तथा मौके से फरार हो गए। घटना के समय बस में करीब 50 सवारियां मौजूद थीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।पीड़ित अर्जुन सिंह ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।घटना के संबंध में पनैठी चौकी इंचार्ज विजेंद्र कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.