चंदौली, अप्रैल 7 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर स्थित बस स्टैंड पर बस में सवार हो रही महिला के बैग से एक युवती 50 हजार की गड्डी उड़ा दी। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी युवती को दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस पीड़िता के बयान पर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।क्षेत्र के बैरी गांव निवासी स्व. गजानंद तिवारी की पत्नी मीनू त्रिपाठी मंगलवार की दोपहर तीन चकिया स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक लाख रुपए बैग में रखकर बस स्टैंड पर पहुंची। इस दौरान वह जैसे ही बस में सवार होने लगी, पीछे से साड़ी पहने एक युवती ने धक्का देकर मिहला की बैग से 50 हजार की गड्डी निकालकर बस से उतरकर भागने लगी। इसकी जानकारी जैसे ही पीड़ित महिला को हुई शोर मचाने लगी। वही भाग रही ...