मेरठ, अक्टूबर 4 -- दिल्ली दून हाईवे पर चार धाम यात्रा से लौट रही एक टूरिस्ट बस में सवार मध्यप्रदेश निवासी महिला की अचानक हालत बिगड गई। साथी यात्रियों ने महिला की हालत बिगड़ती देख 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस टीम महिला को तत्काल दौराला सीएचसी इमरजेंसी लेकर पहुंची,जहां पर चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई। दौराला सीएचसी पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट सतीश गिरि ने बताया कि 108 एंबुलेंस की टीम मध्य प्रदेश के जिला अलीराजपुर के थाना मंडलोई नर्मदा नगर बोरकंद निवासी 60 वर्षीय आशा मंडलोई पत्नी भूर सिंह मंडलोई को बेहोशी की हालत में लेकर इमरजेंसी में आई थी। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक चितवन अरोडा ने जांच के दौरान महिला का शुगर लेवल घटकर 50 रह जाना पाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ...