जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर कला निवासी ज्योति पुत्री रमाशंकर ने जंघई से लौटने के दौरान बस के अंदर से नकदी और आभूषण चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। महिला के अनुसार, वह बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई बस स्टॉप से एक सूटकेश में अपना सामान लेकर बैठी थी। उसी सूटकेश में एक और छोटा सा बैग था। उसमें दस हजार रुपये थे। सूटकेश में ही एक और छोटा बैग था जिसमें मेरा एक तीन तल्ला का झुमका, एक मांगटीका, एक नथिया, एक लॉकेट मंगलसूत्र का, सोने की अंगूठी, पाई जेब, एक मोटा सा पायल, करधन, हाथ मेहंदी, दो जोड़ी बिछिया, बार चोटी था। यह भी पढ़ें- बस के अंदर से महिला का कैस और गहने गायब प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया बस जंघई से चली थी। सामान कहां किस जगह चोरी हुआ इ...