चित्रकूट, जुलाई 14 -- चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी तीन वर्षीया बेटी के साथ दवा लेकर प्रयागराज से मंगलवार की दोपहर वापस गांव लौट रही थी। उसी बस में सवार बगल की सीट में बैठे मानिकपुर कस्बे के गोविंद नगर निवासी 46 वर्षीय राजकिशोर ने महिला से बातचीत करते हुए उसकी मासूम बेटी को खिलाने के लिए गोद में ले लिया। इसी दौरान उसने मासूम के साथ घिनौनी हरकत कर दी। मासूम रोते हुए मां की गोद में आई और दर्द का इशारा करने लगी। बेटी के साथ गलत होने की आशंका पर महिला ने बस को रैपुरा थाने के सामने रोकवाया और सीधे थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल राजकिशोर को दबोच लिया। थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...