प्रयागराज, फरवरी 15 -- रोडवेज बस में सफर के दौरान एक महिला के लगभग आठ लाख के गहने चोरी हो गए। उसने बस चालक और कंडक्टर पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में आजाद नगर साउथ मलाका निवासी वंदना अग्रहरि पत्नी शुभम गुप्ता की तहरीर के मुताबिक वह 11 फरवरी की शाम अपने देवर शिवम कुमार के साथ फतेहपुर से प्रयागराज आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुईं। बस के चालक और कंडक्टर ने भीड़ का हवाला देकर उसके ट्राली बैग को अपने पास रखवा लिया। उसे ओर देवर को बस में पीछे की सीट पर बैठा दिया। वंदना के मुताबिक वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास उतरीं तो ट्राली बैग का ताला टूटा और गहने गायब मिले। बैग में लगभग आठ लाख के गहने थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.