गोंडा, अगस्त 17 -- गोंडा, संवाददाता। बहराइच मार्ग पर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण में नौ यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। रोडवेज की बस गोंडा से बहराइच जा रही थी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मल्लापुर के निकट चेकिंग की। इसके बाद तत्काल प्रभाव से परिचालक की सेवा समाप्त करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष भटनागर ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक के निरीक्षण में रोडवेज बस में बिना टिकट नौ यात्री मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए रोडवेज बस के परिचालक विशाल गुप्ता की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके साथ ही जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं । जानकार बताते हैं कि संबंधित सहायक यातायात निरीक्षक के खिलाफ क्षेत्रीय प्रबंधक ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। जिसको लेकर रोडवेज कार्यालय में तरह-तरह की चर्चाएं जोरो पर चल रही ...