नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दिल्ली की कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने चलती स्लीपर बस में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की जांच में आरोपियों, पीड़िता के कपड़े, सीट कवर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। यह सभी चीजें इस मामले में अहम साक्ष्य के तौर पर सामने आई हैं। पुलिस कोर्ट में इन्हें आरोपियों के खिलाफ सुबूत के तौर पर पेश करेगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के समय पहने पीड़िता के कपड़े पर पड़े रक्त और स्पर्म के नमूने को एफएसएल ने जमा किया है। एफएसएल इसका मिलान आरोपियों के डीएनए से कराया जाएगा। इसके अलावा कुछ अंश बस की सीटों पर भी मिले हैं, जिसे एफएसएल ने कब्जे में लिया है। बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को कब्जे में ले लिया गया है और जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच टीम ने कश्मीरी गेट, तिमारपुर पार्किंग...