कानपुर, मार्च 30 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बिधनू में रविवार देर रात बारातियों को ले जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने भी स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और बस के पीछे से जा घुसा। हादसे में बस और डंपर अनियंत्रित हो कर खड्ड में जा गिरे। बस में मौजूद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के चालक-परिचालक सहित 15 घायलों को बिधनू सीएचसी पहुंचाया। जहां से नौ लोगों को हैलट रेफर कर दिया गया। बस में सवार एक महिला का दाहिना हाथ कट गया। नवाबगंज के पत्थर कालेज स्थित सैय्यद बाबा मजार में रहने वाले पीर अली के बेटे मो. युनूस की बारात रविवार को घाटमपुर के बाल उद्यान गेस्ट हाउस गई थी। देर रात 60 बारातियों को लेकर प्राइवेट कॉलेज की बस वापस नवाबगंज आ रही थी, तभी बिधनू थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.