कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- आगरा के धौलापुर हाउस निवासी प्रदीप सिंघल ने बताया कि उन्होंने एक एसी बस खरीद रखी है। 13 अप्रैल की रात बस वाराणसी से आगरा जा रही थी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र में मलाक मोहिद्दीनपुर के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि मुसाफिर बाल-बाल बच गए थे। बस मालिक की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...