नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- अमित चौधरी, भागलपुर। बस बन जाएगी स्कूल। शिक्षक होंगे, ब्लैक बोर्ड होगा व पहिए पर कक्षाएं चलेंगी। नाम होगा स्कूल ऑन व्हील्स। इसके लिए वैसे बस लिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यानी बेकार पड़ी बसें। जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करने को लेकर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) ने महत्वपूर्ण पहल की है। नालसा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (सालसा) को जिले चिह्नित करने को कहा था। इसके बाद सालसा ने पांच जिलों भागलपुर, पटना, मुजफ्फरपुर, गया और दरभंगा को स्कूल ऑन व्हील्स शुरू करने के लिए चयनित किया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने उक्त पांचों जिलों के जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) को निर्देश दिया है। इस अनोखी और गंभीर पहल को धरातल पर लाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। भागलपुर डालसा सचिव रंजीता कुमारी ...