बस पिकअप की टक्कर में 13 लोगों की मौत, बिहार के कटिहार में दिल दहालने वाला सड़क हादसा
कटिहार, अप्रैल 11 -- Katihar Accident: बिहार के कटिहार जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दिल दहलाने वाला यह एक्सीडेंट कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर बासगढ़ा चौक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार बस और पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर घायलों का पूर्णिया में इलाज चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में 22 लोग सवार थे। मृतकों में पांच महिलाएं और एक 10 साल की बच्ची भी शामिल हैं। एक बाइक सवार भी इस हादसे के दौरान बस की चपेट में आ गया, उसकी भी मौत हो गई। पिकअप वैन के उड़े परखच्चे, सड़क पर बिखरी लाशें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.