नोएडा, जून 17 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। महामाया फ्लाईओवर के पास बीते रविवार की सुबह स्लीपर बस पलटने से घायल एक माह की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्ची के पिता ने फेज-1 थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हादसे में बच्ची समेत 17 लोग घायल हुए थे। फर्रुखाबाद से शनिवार रात निजी स्लीपर बस दिल्ली के लिए चली थी। बस में 29 यात्री सवार थे। यह बस रविवार की सुबह बस महामाया फ्लाईओवर के पास चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर आधी पलट गई। जिला फर्रुखाबाद के टिमरुआ गांव निवासी सुल्तान सिंह भी पत्नी, बेटा और एक माह की बेटी तन्वी के साथ बस में सवार थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि हादसे में तन्वी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहा...