बलिया, अप्रैल 23 -- चितबड़ागांव। वाराणसी से सवारी लेकर बलिया जा रही रोडवेज बस पर एक बाइक सवार ने पत्थर चला दिया। इस घटना में बस में सवार दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी 45 वर्षीय विनोद सिंह घायल हो गये। उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि सेतू निगम में प्रयागराज में कार्यरत विनोद वाराणसी में रहते हैं। वह बस में सवार होकर गुरुवार को घर लौट रहे थे। स्थानीय कस्बा के पास से गुजरते समय एक बाइक सवार ने बस पर पत्थर चला दिया जो विनोद को लग गया और वह चोटिल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...