पूर्णिया, मई 4 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला अंतर्गत लगभग प्रत्येक 15 किलोमीटर की दूरी पर बेरियर लगाकर बसों के पड़ाव के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। इस कार्य में संबंधित नगर निकायों से संबंद्ध कतिपय व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया प्रमंडल पूर्णिया की बैठक में कतिपय वाहन स्वामियों के माध्यम से यह शिकायतें प्राप्त हुई है। इसके तहत प्रमंडलीय आयुक्त सह अध्यक्ष क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार राजेश कुमार ने पूर्णिया क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक को बस पड़ावों के नाम पर बैरियर लगाकर अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों पर विधिसम्मत कार्रवाई के संबंध में पत्र लिखा है। यह भी पढ़ें- संगठित गिरोह चला रहा था अवैध बैरियर वसूली का धंधा उल्लेखनीय है कि नगर निकायों को हस्तांतरति सैरातों में ही विधिवत बंदोबस्त...