मधुबनी, मार्च 13 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। साहरघाट थाना के पास नेश्नल हाईवे 225 पर तेज गति से जा रही अनियंत्रित बस ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। यह दुर्घटना शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। स्थानीय प्राइवेट अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहद नाजुक हालत में उसे मधुबनी रेफर किया गया। परिजनों ने बताया कि उसके दोनों पैरों पर बस का पहिया चढ़ जाने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही है। उसे मधुबनी प्राइवेट अस्पताल से भी बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इधर पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद बस का ड्राइवर, कंडक्टर और खलासी सभी मौके से भाग निकले। करीब 30 वर्षीय जख्मी युवक का नाम अवधेश यादव है। वह मुखियापट्टी पंचायत के मुशहरी टोल निवासी ईश्वरदेव यादव का बेटा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि आवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.