मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- खतौली। शादी से घर लौट रहे स्कार्पियों में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी मे सवार कई लोग घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे पर सठेडी गांव के समीप हुआ। हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मेरठ सरधना थाना क्षेत्र के कालंद गांव निवासी आलम पुत्र जीशान ने बताया कि दो दिन पूर्व भतीजा अकदस पुत्र जावेद व अखलिस पुत्र गुलजार, आरिश पुत्र गुलबहार, साकिब पुत्र संतार निवासी कालंदव नावेद पुत्र नौशाद निवासी बरसिया लुहार सराय व आसिफ पुत्र शहजाद निवासी चरथावल के साथ स्कार्पियों से शादी में गए थे। लौटते समय नेशनल हाईवे पर सठेडी गांव के समीप पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई बस के चालक ने गाड़ी में टक्कर मार दी...