गाज़ियाबाद, जून 29 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी में गेट नंबर दो पर उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने सामान लेने गई बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर की विजयनगर कॉलोनी निवासी महिला अंगुरी देवी बाजार से सामान खरीदने के लिए हरमुखपुरी कॉलोनी गई थी। रविवार रात को जब वह कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास पहुंची तो मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला उछलकर दूर जा गिरी। टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर राहगीरों ने महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंद्रशेखर त्यागी

हिंदी हिन्दुस्...