इटावा औरैया, मई 10 -- उदी। चकरनगर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास रविवार दोपहर तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। उदी मोड़ निवासी 28 वर्षीय पवन पुत्र वीरेंद्र चकरनगर रोड पर स्थित अपनी किताबों की दुकान पर पिता के साथ बैठकर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार दोपहर वह घर से अपने पिता के लिए खाना लेकर दुकान की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जैसे ही वह घर से निकलकर बीज भंडार के सामने पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति में आ रही बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर...