गंगापार, अप्रैल 21 -- शादी समारोह में शामिल होने जा रहे भाई बहन सड़क दुर्घटना में चोटहिल हो गए। प्रयागराज की ओर से मिर्जापुर की ओर जा रही प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक से रहे दोनों भाई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम तीन बजे के लगभग बिसहिजन गांव को जाने वाली सड़क के तिराहे पर इस घटना की जानकारी पर पास पड़ोस के लोग को हुई तो वह घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए। बिसहिजन गांव निवासी हनुमान प्रसाद कुशवाहा के घर शादी है, इसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मांडा के अखाड़ा बस्ती की 22 वर्षीय जया कुशवाहा अपने भाई 17 वर्षीय रोहित व 14 वर्षीय मोहित कुशवाहा के साथ बाइक से बिसहिजन गांव को निकल पड़े। यह भी पढ़ें- बरात से घर लौट रहे बाइक सवार तीन को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत शादी समारोह से आधा किल...