गोड्डा, अप्रैल 1 -- मेहरमा, एक संवाददाता। मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीचक चौंक के पास आशीर्वाद कंपनी की एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवती जुली कुमारी (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 वर्षीय बच्ची प्रिया कुमारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी दो अन्य लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा हेतु जिला अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही बलबड्डा थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. प्रणव राज ने जुली कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्ची प्रिया कुमारी की सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो ...