बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया। लौरिया-रामनगर पथ में अनियंत्रित बस की ठोकर से टेम्पो सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गुरुवार की देर शाम घटी इस घटना में जख्मी शनिचरी थाने के दोनवार काला गांव निवासी स्व. राधा साह के पुत्र उमेश साह (29) की मौत शुक्रवार की दोपहर जीएमसीएच में हो गयी। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दीवाकांत मिश्रा ने बताया कि उमेश साह की मौत इलाज के क्रम में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। छोटे भाई अमर कुमार ने बताया कि उमेश साह गोरखपुर में रहकर मजदूरी करते थे। गुरुवार को वे लौरिया से रामनगर टेम्पो से जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटनाओं में पिता-पुत्री सहित नौ लोग हुए घायल वहां से ट्रेन से वे गोरखपुर जाने वाले थे। इसी दौरान लौरिया व रामनगर के बीच में एक अनियंत्रित बस ने टेम्पो में ठोकर मार दी। जिसमें ...