मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- मोहल्ला शिवपुरी निवासी सुरेश सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी ने बताया कि उसका भाई दीपक अपने तीन दोस्त अंकुश पुत्र सुरेन्द्र सैनी निवासी पटेल नगर सोनीपत,अंकित पुत्र सोहनबीर निवासी एसबीएस नगर बंसल एवेन्यू लुधियाना पंजा ओर अमन पुत्र सोहनबीर निवासी जीएसबी नगर बसंत एवेन्यू लुधियाना के साथ अपनी टियागों कार से मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकले। हाईवे पर भैसी गांव के समीप पंडित जी ढाबे के समीप पहुंचा तो मेरठ की ओर से तेज गति से आई उत्तराखंड डिपो की बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक व उसका दोस्त अंकित अमन घायल हो गए। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां पर घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.