देहरादून, जून 9 -- देहरादून। झीवरहेड़ी चौक पर दो जून की सुबह रांग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने एनसीसी की सरकारी बोलेरो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार चालक विनोद भंडारी और विक्रम सिंह को चोटें आई हैं। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोपीकांदर में चार वाहने आपस में टकराई,आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...