दरभंगा, मार्च 7 -- बिरौल। गोरखपुर हाईवे पर गुरुवार की रात बस व ट्रक की हुई टक्कर में अकबरपुर बेंक गांव निवासी 40 वर्षीय मो. इस्लाम की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मो. इस्लाम पिछले 15 वर्षों से बस चालक के रूप में काम कर रहे थे। तीन दिन पूर्व वह गांव आया था। बुधवार को पुण: काम पर मधुबनी जिले के भेजा से दिल्ली जाने वाली द्रुतगामी आनंद यात्रा नामक बस लेकर रवाना हुए थे। इसी दौरान गुरुवार की रात करीब करीब 01 बजे यूपी के गोरखपुर हाईवे पर एक ट्रक में ठोकर मार दी जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोग एवं प्रशासन जब तक अस्पताल लेकर गए चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में बस में सवार कई यात्री भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मो. इस्लाम की शादी करीब चा...