बस दुर्घटना की एसडीएम सदर करेंगे जांच
सीतापुर, जून 17 -- सीतापुर, संवाददाता। रोडवेज बस से हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी ने आम जनता को सूचित किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास गत 18 फरवरी 2026 को हुए इस सड़क हादसे से जुड़ी कोई भी जानकारी या सबूत है, तो वह एसडीएम सदर के कार्यालय या न्यायालय में उपस्थित हो सकता है। साक्ष्य दर्ज कराने के लिए 15 से 30 जून तक का समय तय किया गया है। कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच उपस्थित होकर लिखित या मौखिक रूप से अपने बयान और साक्ष्य दर्ज करा सकता है। यह भी पढ़ें- नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.