बहराइच, मार्च 29 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बस स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थल पर हद दर्जे की लापरवाही किसी दिन जोखिम में डाल सकती है। बस स्टेशन के सामने बड़े बड़े कई गढ्ढे हैं जिससे बस या दूसरे वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। एआरएम ने उच्चाधिकारियों को इस सम्बंध में अवगत भी कराया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दरअसल नेपालगंज रेलवे स्टेशन का जीर्णोंद्धार का काम चल रहा है। उस वजह से बड़ी संख्या में सामान लगदकर भारी वाहन उसी रास्ते से गुजरते हैं। इससे सड़क जगह जगह आधा फुट तक धंस गई है। अपने पत्र में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रकाश ने मंडलीय क्षेत्रीय प्रबंधक रेलवे कार्यालय हजरतगंज को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि स्टेशन निर्माण के कारण आवश्यक सामग्री से भरे भारी वाहनों के आवागमन के कारण डिपो के गेट के सामने भारी गड्ढा बन गया है। रु...