बस डिपो के लिए चिन्हित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
संतकबीरनगर, मई 8 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को प्रस्तावित बस स्टेशन एवं डिपो के निर्माण कार्य के सम्बंध में मौके का निरीक्षण किया। हाईवे स्थित मीरगंज में बस स्टेशन एवं डिपो का निर्माण कार्य किया जाना है। उन्होंने यहां के ग्रामीणों से मिलकर उनकी आशंकाओं को दूर कर आश्वस्त किया। ग्रामीणों ने भी निर्माण में सहयोग के लिए सहमति जताई।निर्माण स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि के चिन्हांकन एवं प्रभावित परिवारों के सकुशल पुनर्वास का निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला के निर्माण में सहयोग हेतु सहमति व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द भूमि को खाली कराकर कार्यदाई संस्था को सौंपा जाए। यह भी पढ़ें- निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं निर्माण कार्य: डीएम ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.