रांची, फरवरी 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। तुपुदाना-जैतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरहू और बंदगांव के बीच बिंदा के पास शनिवार सुबह टैंकर और यात्री बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक स्कूली छात्रा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में गुमपुडू निवासी सलोमी पूर्ति, तपिंगसरा के आशीष प्रेम नाग, प्रवीण कंडीर और गुमपुडू के ज्योतिष सुरीन शामिल हैं। सलोमी पूर्ति उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल, खूंटी की छात्रा है। चिकित्सकों के अनुसार उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चक्रधरपुर की ओर से आ रही यात्री बस मां लक्ष्मी अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक टैंकर चालक ने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि सामने से अचानक एक वाहन आ जाने पर टै...