पूर्णिया, मार्च 2 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट पर मद्य निषेध विभाग और बायसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बस से 600 ग्राम स्मैक बरामद की गई। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान बस में सवार दो व्यक्तियों के पास से कुल 600 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलीम शेख (27 वर्ष) पिता इस्लाम शेख निवासी शाहबाजपुर थाना कालियाचक जिला मालदा के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति के नाबालिग होने के कारण उसे निरुद्ध कर बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...