सासाराम, दिसम्बर 15 -- नोखा, एक संवाददाता। यहां स्टैंड पर युवक की मौत के बाद भीड़ द्वारा बस जलाने के मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जाता है कि परिभ्रमण पर निकली बस से उतरने के क्रम में रविवार देर शाम युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बस से बच्चों व शिक्षकों को नीचे उतार उसे आग के हवाले कर दिया था। वहीं फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया थाा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...