जौनपुर, जून 4 -- डोभी, हिंदुस्तान संवाद। चंदवक बाजार तिराहे पर मंगलवार की शाम को अनुबंधित बस चालक ने ऑटो चालक पर गाली गुप्ता देते हुए लात घुसों से मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बृजभान यादव पुत्र स्व.लोचन यादव निवासी ग्राम पिताम्बरपुर थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ ने चंदवक थाने में तहरीर देखकर बताया कि वह आजमगढ़ से वाराणसी अनुबंधित बस का चालक है। मंगलवार की शाम को समय लगभग 5:50 बजे आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहा था। चंदवक तिराहे पर एक ऑटो चालक बस के सामने अपना आटो खड़ा कर दिया। जब ऑटो हटाने के लिए कहा तो वह गाली देते हुए लात घुसों से मारने पीटने लगा। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से दीवार क्षतिग्रस्त मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच बचाव किया तो ऑटो चालक जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया ...