मेरठ, जनवरी 29 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र में बस चालक की लापरवाही से एक यात्री दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। बस से उतरते समय चालक ने जल्दबाजी में बस आगे बढ़ा दी, जिससे यात्री बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी टांग बुरी तरह कुचल गई। यात्री की टांग की हड्डी तीन जगह से टूट गई। पीड़ित के साले पार्थी शाहनवाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उनके जीजा सोमवार रात हापुड़ से मेरठ आ रहे थे। जब बस कमेला पुल के पास रुकी और वह उतरने लगे, तभी चालक ने यह सुनिश्चित किए बिना कि सभी यात्री सुरक्षित उतर चुके हैं, बस अचानक आगे बढ़ा दी। इसी दौरान उनका पैर बस के नीचे आ गया और पहिया पैर के ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद बस में मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने चालक को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बस नहीं रोकी। घायल शाहनवाज़ को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.