अमरोहा, जनवरी 2 -- चुचैला कलां। रोडवेज बस चालक तस्लीम अहमद ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। वह गुरुवार शाम दिल्ली से चांदपुर डिपो की बस लेकर आ रहे थे। चुचैला कलां पहुंचने पर यात्रियों की संख्या कम होने पर उन्होंने यात्रियों को पीछे से आ रही दूसरी बस में बैठा दिया। इसी दौरान नौगावां सादात क्षेत्र के गांव जमना खास निवासी अनमोल त्यागी पुत्र ओमकार त्यागी अपना बैग बस में भूल गया। यात्रियों के उतरने के बाद बस की जांच के दौरान चालक तस्लीम अहमद को बैग मिला। उन्होंने ग्रामीणों की मौजूदगी में बैग खोलकर देखा तो उसमें 40 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन, मोबाइल फोन, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और खाने-पीने का सामान था। दस्तावेजों के आधार पर उन्होंने अनमोल त्यागी से संपर्क कर कुछ ही घंटों में बैग सुरक्षित लौटा दिया। बैग मिलने पर अनमोल त्यागी ने बस चालक का धन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.