प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उन्नाव जिले के बांगरमऊ निवासी नूर आलम ने लीलापुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह एक निजी बस का चालक है। शुक्रवार को वह दिल्ली से वाराणसी बस लेकर जा रहा था। सुबह 10 बजे करीब जब बस लीलापुर थाने के गहिरी मोड़ पर पहुंची तो बस में सवार जेठवारा थाने के नेवादा मुस्तरका निवासी तौसीफ और फैज निवासी ने फोन करके कुछ साथियों को बुलाकर गाड़ी को रोकवा लिए। इसके बाद बस के चालक और स्टाफ रसधान सिकंदरा जिला कानपुर देहात, सेबू आलम निवासी लोता, जिला वाराणसी को गाली देते हुए रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में चालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस ने गश्त के दौरान गजराही मोड़ के पास से आरोपी फैज को गिरफ्ता...