रांची, अप्रैल 16 -- रांची। बस चालक कल्याण संघ ने सदस्य परवेज आलम की लड़की की शादी को लेकर उसे उपहार स्वरुप सिलाई मशीन भेंट किया। यह शादी शुक्रवार को होगी। परवेज आलम कोहिनूर बस चलाते हैं। यह संस्था अपने सदस्य के कल्याण के लिए कार्य करती है। इसके पदाधिकारी बजरंगी सिंह ने कहा कि संघ सभी सदस्यों को साथ लेकर चलता है। सदस्यों के सहयोग से संघ यह उपहार दिया है। सिलाई मशीन जोड़ने का काम करता है। इसमें विश्वनाथ मिश्र, रितेश मिश्रा, राकेश सिंह, जटायु कुमार आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- लव जिहाद के विरोध में बजरंग दल का आज प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...