बिजनौर, मई 14 -- बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर गुरुवार सुबह एक कार बस को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला सत्तियान निवासी वंश प्रजापति पुत्र महेंद्र सिंह अपनी कार से सिलाई मशीन ठीक कराने के लिए नगीना जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बढ़ापुर-नगीना मार्ग पर खो नदी पुल से पहले पहुंची, तभी आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने चालक को कार से बाहर निकाला और बढ़ापुर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया। बताया गया कि चालक को मामूली चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त कार को ...