मऊ, मार्च 10 -- चिरैयाकोट। संतोष पाल पुत्र प्रभु पाल मंगलवार की शाम अपने चाचा बहादुर पाल, शेचन पाल आदि के साथ भेड़ चराते हुए चिरैयाकोट-राशेपुर मार्ग से जा रहा था। इस दौरान मखदूम बाबा मजार मार्ग तिराह के समीप सामने से सवारी लेकर आ रह बस चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए धक्का मार दिया। जिसके चलते बहादुर पाल गभीर रुप से घायल हो गया। जिसका उपचार आजमगढ़ के एक नीजि अस्पताल में चल रहा है। संतोष पाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...