बिहारशरीफ, मार्च 24 -- फोटो : नूरसराय01-नूरसराय के नारी गांव के पास हादसे के बाद खड़ी बस। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एनएच 33, बिहारशरीफ-एकंगरसराय मार्ग पर नारी गांव के पास मंगलवार को बस के धक्के से ई-रिक्शा सवार मां-बेटा जख्मी हो गये। रिक्शा को बचाने के चक्कर में बस भी सड़क किनारे कच्ची में उतर गयी। जख्मी दस्तूरपुर गांव निवासी रेणु देवी और नीरज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...