लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- लखीमपुर से निघासन की ओर जा रही बस के टायर में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने तुरंत बस रोकी। बस रुकते ही भयभीत सवारी बस से नीचे उतर पड़ी। गुरुवार की सुबह लखीमपुर से निघासन की ओर निजी यात्री बस जा रही थी। दोपहर में इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास पहुंची। तभी बस के टायर से धुंआ उठने लगा। धुंआ उठता देख परिचालक ने चालक को तुरंत जानकारी दी। चालक ने फौरन बस को सड़क किनारे रोक दिया। और सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। चालक और परिचालक की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...