बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से भिड़ा ट्रेलर, चालक घायल
कन्नौज, अक्टूबर 4 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के एक बस के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहा ट्रक-ट्रेलर उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रक-ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर आगे निकल गया। पुलिस ने बस को एक्सप्रेसवे पर करीब किलोमीटर 173 के पास रुकवाकर चालक और हेल्पर से पूछताछ की। बस में सवार किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे किलोमीटर 170 400 एलएचएस पर गुजरात से सलोंन टाइल्स लेकर जा रहा ट्रेलर आगे चल रही बस के पीछे जा भिड़ा।
बस के चालक और हेल्पर की जानकारी ट्रक चालक सुवालाल पुत्र गीसालाल निवासी शाहपुरा, थाना शाहपुरा, जिला जयपुर, राजस्थान ने पुलिस को बताया कि वह अपने सगे भाई ब्रह्मपाल के साथ ट्रेलर लेकर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.