जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर कला पोस्ट थलोई निवासी ज्योति पुत्री रमाशंकर ने जंघई से लौटने के दौरान बस के अंदर से नकदी और गहने चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। उक्त महिला के अनुसार वह बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई बस स्टॉप से एक सूटकेश में अपना सामान लेकर बस में बैठी थी। उसी सूटकेश में एक और छोटा सा बैग था। उसमें दस हजार रुपए, एक तीन तल्ला का झुमका, एक मांगटीका, एक नथिया, एक लॉकेट मंगलसूत्र का, सोने की अंगूठी, पाई जेब, एक पायल, करधन, हाथ मेहंदी, दो जोड़ी बिछिया, बार चोटी था। पीड़िता का कहना है कि वह पहले सूटकेश को अपने पास लेकर बैठी थी। बस के स्टाफ ने कहा कि अपना सूटकेश पीछे रखो मेरी जिम्मेदारी है। जिसके बाद उसने सूटकेश बस वाले को दे द...