नई दिल्ली, मार्च 20 -- इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात कहा कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। इस दौरान उन्होंने साफ किया है कि इजरायल की तरफ से युद्ध में अमेरिका को नहीं घसीटा गया। साथ ही संभावनाएं जताई हैं कि युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी। ईरान ने अपने एक प्रमुख गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के जवाब में गुरुवार को खाड़ी देशों में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़ा दिए और इस तरह युद्ध की स्थिति गहराती जा रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है।हमले रोकने का वादा नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजरायल ईरान के विशाल प्राकृतिक गैस फी...