नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि अक्टूबर महीने में देश-विदेश की बड़ी कार निर्माता कंपनियां मार्केट में अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। त्यौहारों पर नई कार खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह महीना कई शानदार ऑप्शन लेकर आ रहा है। इस दौरान हैचबैक, सेडान से लेकर दमदार हाइब्रिड और एसयूवी सेगमेंट में नए-नवेले मॉडल्स की एंट्री होगी। खास बात यह है कि ये अपकमिंग कारें बजट सेगमेंट की होंगी। आइए जानते हैं अक्टूबर में लॉन्च होने वाली ऐसी ही 5 नई और धांसू कारों के बारे में विस्तार से।होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट साल 2023 में लॉन्च होने के बाद अब होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का पहला बड़ा फेसलिफ्ट अवतार 6 अक्टूबर को पेश करने जा रही है। इसमें नई स्लीक एलईडी हेड...