दुमका, मार्च 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर कुरमाहाट के पास बस की प्रतिक्षा में खड़े एक 70 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना में 70 वर्षीय वृद्ध की दुमका के पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को दोपहर के करीब 2 बजे के आसपास की है। वृद्ध के शव की पहचान सरैयाहाट बाजार निवासी गोपाल साह के रूप में हुई है। परिजनों से पता चला है कि वृद्ध किसी काम से कुरमाहाट आए थे। वापस लौटने के लिए कुरमाहाट के पास बस की प्रतिक्षा में खड़े थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जब तक वृद्ध को इलाज के लिए दुमका लाया गया,तब तक उनकी मौत हो गई थी। घटना की खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी अस्पताल परिसर में काफी रो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.