अलीगढ़, फरवरी 3 -- अतरौली, संवाददाता। गांव नौअरी भोजपुर से पड़ौसी गांव जिरौली धूम सिंह चौराहे से घरेलू सामान खरीदने आये ग्रामीण को रोड़वेज बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। युवक की मौत से गुस्साये लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर आयी कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरवाने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। गांव नौअरी भोजपुर निवासी 30 जगदीश पुत्र होराम रोज मर्रा का सामान लेने पैदल जिरौली धूम सिंह चौराहे वापस से आ रहा था। जगदीश को रामघाट की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने जगदीश को अपनी चपेट में ले लिया। बस के पहिये से कुचले जगदीश की मौके पर मौत हो गयी। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा खड़ा कर दिया। कोतवाली प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.