गोरखपुर, दिसम्बर 25 -- मोतीराम अड्डा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थानाक्षेत्र के गोरखपुर-देवरिया फोरलेन के रामनगर करजहां में गुरुवार की शाम 5:30 बजे बस के चपेट में आने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के रामपुर रकबा निवासी श्रवण साहनी (46) रामदेव साहनी अपने बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अचानक उनकी बाइक की अनुबंधित बस से हो गई। उसके चपेट में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रामनगर करजहां चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह तत्काल इलाज के लिए एम्स में भर्ती करवाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों ने उसकी हालत नाज़ुक बताया है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...