औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- दाउदनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर एक निजी हॉस्पीटल के पास बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस की टक्कर से घायल करमा पंचायत के मायापुर निवासी नंदू साव के पुत्र कृष्णा कुमार की मौत हो गई। वह बाइक से दाउदनगर बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी पटना से औरंगाबाद की ओर जा रही सरकारी बस ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें निजी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया। इलाज के दौरान पटना में ही उनकी मौत हो गई। करमा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सिंह ने बताया कि पटना में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बस को जब्त कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...