बस की टक्कर से मोपेड सवार टेलर की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- कोहंडौर (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मोपेड से दुकान पर जा रहे टेलर को अयोध्या से आ रही बस ने पीछे से कुचल दिया। वह बस में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता रहा। आसपास के लोग दौड़े तो चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस के गेट पर खड़ा खलासी धक्का लगने से गिरकर घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के बरासराय निवासी 65 वर्षीय मेहंदी हसन मकूनपुर में टेलरिंग शॉप चलाता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे मोपेड से दुकान पर जा रहा था। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर पहुंचा तभी आंबेडकर नगर के एक ट्रांसपोर्ट की लखनऊ के नंबर की बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी वह मोपेड समेत बस में फंसकर घिसटने लगा। आसपास के लोग दौड़े तो चालक करीब 100 मीटर आगे बस छोड़कर भाग निकला। वहीं, बस के गेट पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.