आगरा, नवम्बर 27 -- थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड स्थित गांव लियोडइया के समीप मंगलवार की रात बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शिनाख्त के बाद परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव गढ़ी बढ़ोला से बारात रामनगर थाना अलीगंज जिला एटा जा रही थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए पटियाली क्षेत्र के गांव थाना दरियावगंज निवासी 30 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सोनपाल भी अपनी बाइक से साथ चल रहे थे। मंगलवार की रात करीब 9 बजे जैसे ही दिनेश गांव लियोडेया के पास पहुंचा, तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। बाइक बस में फंस गई। इसकी वजह से दिनेश गंभीर रूप से...